22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
Uncategorized

चूरू में रोडवेज बस का ब्रेक हुआ फेल, बोलेरो सहित कई वाहनों को मारी टक्कर, सर्किल से टकराई

चूरू रोडवेज की बस ने ब्रेक फेल होने के बाद बोलेरो सहित कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद सर्किल से टकरा गई. हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी जान नहीं गई.

राजस्थान स्थित चूरू के पंखा सर्किल पर बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है, यहां यात्रियों से भरी चूरू रोडवेज की बस ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित हो गई. बस ने एक साथ वाहनों को टक्कर मार दी, हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस ने पहले पंखा सर्किल के पास फुटपाथ पर लगी बूट पॉलिश की दुकान को कुचल दिया, इसके बाद एक बोलेरो को टक्कर मारी और फिर दो बाइकों को रौंदते हुए सर्किल से जा टकराई. हालांकि, गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. कोतवाली पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया है.

 

पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से कराया किनारे

वहीं, इस हादस की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया. इसके साथ ही हादसे के बाद मौके पर लोगों की जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई थी, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से साइड कर आवागमन सुचारू कराया.

बस का ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ हादसा

घटना को लेकर सब इंस्पेक्टर फरमान खान ने बताया कि रतनगढ़ -चूरू रूट की रोडवेज बस चूरू पहुंची थी. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बस का ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है, जिसकी वजह से हादसा हुआ है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस को आता बाइक सवारों ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई.

बाइक से कूदकर युवक ने बचाई जान

वहीं, इस हादसे का शिकार हुए बिहार निवासी फारूक ने बताया कि मैं पंखा सर्किल किसी काम से आया और तभी सामने से बस को तेजी से आते देख बाइक से कूद गया. पीड़ित ने समय रहते बाईक से कूदकर जान बचाई, वरना आज उसकी जान भी जा सकती थी.

Related posts

Discussion: Millennials Aren’t All London Luvvies

admin

How To Avoid Getting Fat When Working From Home

admin

Now, More Than Ever, You Need To Find A Good Travel Agent

admin

Leave a Comment