22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
आगरा

आंधी-बारिश का कहर, आगरा के फतेहपुर सीकरी में दो मकान ढहे,

आगरा: शुक्रवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी के गांव मई में दो कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे में 6 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें काम कर रही हैं।

करीब 70 किलोमीटर से अधिक तेजी से आए आंधी और तूफान से गांव में बने कच्चे मकानों की छत भरभराकर नीचे आ गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मकान में कई लोग दब गए, जबकि दूसरे मकान में एक बच्ची समेत तीन लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। हालांकि, घायलों को पुलिस ने सीएचसी केंद्र पर पहुंचा दिया है। जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Comment