July 28, 2026
The khabar 24
राजस्थान

SI भर्ती परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ओवरएज अभ्यर्थियों को झटका! अब सिर्फ इन्हें मिलेगा मौका

सुप्रीम कोर्ट ने SI भर्ती-2025 मामले में अपने पुराने आदेश को संशोधित करते हुए ओवरएज अभ्यर्थियों की राहत सीमित कर दी है। अब केवल याचिकाकर्ता सूरजमल मीणा और 713 अन्य ही परीक्षा दे पाएंगे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन्होंने याचिका नहीं लगाई, उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा।
rajasthan si recruitment 2025
सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान SI भर्ती पर बड़ा फैसला
जयपुर: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2025 की परीक्षा से महज दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की स्पेशल वेकेशन बेंच ने अपने पिछले आदेश में बड़ा संशोधन किया है। कोर्ट के इस ‘यू-टर्न’ ने जहां राजस्थान लोक सेवा आयोग को राहत दी है, वहीं हजारों ओवरएज अभ्यर्थियों के सपनों पर पानी फेर दिया है।

क्या था गुरुवार का आदेश और क्यों बदला?

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक व्यापक आदेश जारी करते हुए SI भर्ती-2021 के उन सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी थी, जो ओवरएज होने के कारण 2025 की भर्ती का फॉर्म नहीं भर पाए थे। इस आदेश से करीब 2.21 लाख नए अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया था। लेकिन, RPSC ने शुक्रवार को अदालत में गुहार लगाई कि परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को प्रस्तावित है। आयोग ने तर्क दिया कि 7.5 लाख अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं और परीक्षा केंद्रों पर पूरी तैयारी है। इस अंतिम घड़ी में 2.21 लाख नए लोगों से फॉर्म भरवाना और उन्हें परीक्षा में बैठाना व्यावहारिक रूप से असंभव है।

Related posts

Train News: दक्षिण भारत की यात्रा अब हुई आसान, खाटूश्यामजी और अजमेर दरगाह को मिली सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी

admin

आज से सरिस्का की सफारी होगी महंगी, बाघों का दीदार करने के लिए ढीली करनी होगी जेब, नई दरें लागू

admin

Leave a Comment