22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
उत्तर प्रदेशनोएडा

ग्रेटर नोएडा के जेवर में ओलावृष्टि का कहर, गेहूं की फसल को भारी नुकसान, किसान ने की मुआवजे की मांग

मनीष सिंह, नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। इससे लोगों को कुछ राहत तो मिली, लेकिन काफी परेशानी भी हुई। जोरदार हवा के साथ बारिश और ओलों की बौछार ने जहां वातावरण को ताजगी भरा बना दिया, वहीं किसानों की चिंता की लकीरें गहरी कर दीं। अभी क्षेत्र में गेहूं की फसल कटाई अपने चरम पर है, ऐसे में इस बारिश-ओलावृष्टि ने फसलों को भारी क्षति पहुंचाई है।

किसानों का मानना है कि तैयार फसलें और काट चुकी गेहूं की बालियां भींग जाने से उनकी क्वालिटी खराब हो गई है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान निश्चित है। कई जगहों पर खेतों में पानी भर आने से कटाई का काम पूरी तरह ठप हो गया है। तेज हवाओं की वजह से क्षेत्र के कई गांवों में लोगों का रोजमर्रा का जीवन पटरी से उतर गया। ग्रेटर नोएडा के देहात क्षेत्र में खासकर बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा सहित आसपास के इलाकों में ओलों की मार से आवाजाही में भारी मुश्किल हुई। सड़कें फिसलन भरी हो गईं और कुछ स्थानों पर पेड़ उखड़कर गिरने की खबरें भी आई हैं।

Related posts

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

ग्रामीणों ने मिनी स्टेडियम बनबाये जाने की मांग–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य ग्रंथ–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

Leave a Comment