21.1 C
New York
June 5, 2026
The khabar 24
अलवरराजस्थान

आज से सरिस्का की सफारी होगी महंगी, बाघों का दीदार करने के लिए ढीली करनी होगी जेब, नई दरें लागू

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में सफारी और प्रवेश शुल्क में 10% की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू होने से अब भारतीय पर्यटकों को प्रवेश के लिए 165 और जिप्सी सफारी के लिए 1290 रुपये खर्च करने होंगे। पांडूपोल हनुमान मंदिर जाने वाले निजी वाहनों पर भी शुल्क बढ़ाया गया है।

Alwar Sariska Tiger Reserve
अलवर सरिस्का टाइगर रिजर्व (फाइल)
अलवर: अगर आप राजस्थान के प्रसिद्ध सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की दहाड़ सुनने या अरावली की वादियों में घूमने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट को प्रभावित कर सकती है। वन विभाग ने सरिस्का में प्रवेश और सफारी शुल्क में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नई दरें बुधवार से प्रभावी हो गई हैं। चूंकि बुधवार को पार्क बंद रहता है, इसलिए पर्यटकों को इस बढ़ी हुई कीमतों का असली अहसास गुरुवार सुबह की पहली सफारी से होगा।

हर 2 साल में 10% की ‘जंप’

वन विभाग की नीति के अनुसार, सरिस्का में हर दो साल में प्रवेश और इको डेवलपमेंट शुल्क में करीब 10% की वृद्धि की जाती है। विभाग का तर्क है कि पार्क के संरक्षण, वन्यजीवों के प्रबंधन और पर्यटकों के लिए सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए यह वित्तीय संशोधन जरूरी है। इस बार भी इसी नियम के तहत नई रेट लिस्ट जारी की गई है।

Related posts

Train News: दक्षिण भारत की यात्रा अब हुई आसान, खाटूश्यामजी और अजमेर दरगाह को मिली सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी

admin

SI भर्ती परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ओवरएज अभ्यर्थियों को झटका! अब सिर्फ इन्हें मिलेगा मौका

admin

Leave a Comment