July 28, 2026
The khabar 24
मध्य प्रदेश

‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर खतरों से रहें सावधान: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर निवाड़ी में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर खतरों से रहें सावधान: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर निवाड़ी में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आह्वान पर प्रतिवर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को मनाए जाने वाले ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ के अवसर पर आज निवाड़ी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में जिला सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग पर कार्यशाला संपन्न हुई।

‘डिजिटल अरेस्ट’ के प्रति किया गया आगाह

कार्यशाला को संबोधित करते हुए एनआईसी निवाड़ी के सीनियर इंजीनियर श्री अर्पण तिवारी एवं श्री उदित नारायण ने वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों, विशेषकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे गंभीर खतरों पर विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर अपराधी किस तरह आम नागरिकों को डराकर, उनके परिजनों के किसी मामले में फंसने या जेल में होने की झूठी सूचना देकर और स्वयं को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर डिजिटल माध्यम से बंधक बनाते हैं और अवैध वसूली करते हैं।

सतर्कता ही सुरक्षा का मूल मंत्र
सीनियर इंजीनियर श्री तिवारी ने उपस्थितजनों से अपील की कि: यदि कोई अनजान व्यक्ति कॉल या वीडियो कॉल के माध्यम से धमकी देकर पैसों की मांग करे, तो घबराएं नहीं। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने में दें। अपना बैंक खाता विवरण, आधार नंबर, ओटीपी और एटीएम पिन जैसी संवेदनशील जानकारी कभी भी किसी के साथ साझा न करें। इंटरनेट का उपयोग करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें और पूरी जिम्मेदारी के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. डी. वर्मा, एनआईसी निवाड़ी के इंजीनियर श्री अर्पण तिवारी, श्री उदित नारायण सहित विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

निवाड़ी जिले के सकेरा भंडारन में किसानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया

admin

सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदक उसी समस्या को लेकर पुनः कार्यालय के चक्कर ना लगाए : कलेक्टर श्रीमती भिड़े

admin

निवाड़ी कलेक्ट कार्यालय में कलेक्टर जमुना भिड़े की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

admin

Leave a Comment