21.1 C
New York
June 5, 2026
The khabar 24
निवाड़ीमध्य प्रदेश

सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदक उसी समस्या को लेकर पुनः कार्यालय के चक्कर ना लगाए : कलेक्टर श्रीमती भिड़े

सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदक उसी समस्या को लेकर पुनः कार्यालय के चक्कर ना लगाए : कलेक्टर श्रीमती भिड़े

आवेदक की समस्या के निराकरण का समय सुनिश्चित कर आवेदक को आश्वस्त करें और निर्धारित समय में संतुष्टि पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर

जनसुनवाई में आमजन से प्राप्त 50 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े की अध्यक्षता में आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने जनसुनवाई में अपनी समस्या और शिकायत लेकर आए आवेदकों को एक-एक करके अपने पास बुलाया और उनकी समस्या को विस्तार से सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी से मौके पर जानकारी लेते हुए मौके पर निराकरण किया। उन्होंने जांच संबंधी आवेदनों पर अधिकारियों को अतिशीघ्र जांच कर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदक उसी समस्या को लेकर पुनः कार्यालय के चक्कर ना लगाए। आवेदक की समस्या के निराकरण का समय सुनिश्चित कर आवेदक को आश्वस्त करें और निर्धारित समय में संतुष्टि पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित ना रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायती प्रकरणों में फील्ड स्तर पर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक आवेदन का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर हो।

प्रशासनिक सुगमता के दृष्टिगत कलेक्टर ने पृथ्वीपुर तहसील के आवेदकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से सीधा संवाद किया। पृथ्वीपुर निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित तहसीलदार श्री शुभम मिश्रा और अन्य अधिकारियों के समक्ष आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर कलेक्टर ने डिजिटल माध्यम से ही तत्काल वस्तुस्थिति जानी और त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए।

जनसुनवाई में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तों का भुगतान, पेंशन स्वीकृति और खाद्यान्न पर्ची। भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा और राहत राशि का वितरण आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में त्रुटि सुधार, दिव्यांग सर्टिफिकेट सहित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सुनवाई करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन, सुश्री स्वाति सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने अपने निवास स्थान पर क्षेत्र से आए लोगों की सुनी समस्याएं

admin

निवाड़ी कलेक्ट कार्यालय में कलेक्टर जमुना भिड़े की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

admin

निवाड़ी में पीएम श्री महाविद्यालय बनेगा आदर्श संस्थान पहले चरण में ₹7.41 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक साइंस लैब

admin

Leave a Comment