22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
निवाड़ी

निवाड़ी में पीएम श्री महाविद्यालय बनेगा आदर्श संस्थान पहले चरण में ₹7.41 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक साइंस लैब

निवाड़ी में पीएम श्री महाविद्यालय बनेगा आदर्श संस्थान पहले चरण में ₹7.41 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक साइंस लैब

निवाड़ी के पीएम श्री महाविद्यालय को आदर्श महाविद्यालय के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। विकास के पहले चरण में लगभग 7.41 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त साइंस लैब का निर्माण किया जाएगा।विधायक अनिल जैन ने आज लगभग 2 बजे पीएम श्री महाविद्यालय का भ्रमण कर प्रस्तावित निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य नसीम खान को लैब निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।इस दौरान विधायक जैन ने प्रोफेसर राकेश कुमार से पहले चरण में होने वाले निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसी से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।विधायक अनिल जैन ने कहा कि जिला मुख्यालय के इस महाविद्यालय में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। पीएम श्री महाविद्यालय को एक आदर्श एवं सुविधायुक्त शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से महाविद्यालय में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का भी निर्माण कराया जाएगा।

Related posts

पृथ्वीपुर स्वास्थ्य केन्द्र मे बार्ड आया से अभ्रद व्यवहार करने वाले आरोपी पर मामला दर्ज

admin

निवाड़ी जिले में मौसम में हो रहे बदलाव से लोग परेशान

admin

सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदक उसी समस्या को लेकर पुनः कार्यालय के चक्कर ना लगाए : कलेक्टर श्रीमती भिड़े

admin

Leave a Comment