22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
निवाड़ी

पृथ्वीपुर स्वास्थ्य केन्द्र मे बार्ड आया से अभ्रद व्यवहार करने वाले आरोपी पर मामला दर्ज

पृथ्वीपुर स्वास्थ्य केन्द्र मे बार्ड आया से अभ्रद व्यवहार करने वाले आरोपी पर मामला दर्ज

पृथ्वीपुर। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ वार्ड आया से अभद्र वातावरण कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ शासकीय नर्स हीरादेवी अहिरवार ने थाने में रिर्पोट दर्ज कराई कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बार्ड आया के पद पर पदस्थ है बीते रोज करीबन 5 बजे वह डयूटी पर थी तभी नगर का संजय कोरी अपनी मां और दोस्त कमलेश कोरी आये। और कमलेश कोरी पूछने लगा कि किसकी ड्यूटी है तब मैने बोला कि क्या काम है मुझे बताओ तो कमलेश कोरी गालिया देने लगा। गालिया देने से मना किया तो कमलेश कोरी बोला कि तू अपना मुह बंद रख। मुझे तुझसे बात नही करनी एक चाटा मारूगा तो नीचे गिर जायेगी। मौके पर सहयोगी स्टाफ ने बीच बचाव किया और जाते समय कमलेश कोरी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। पुलिस ने इनकी रिर्पोट पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Related posts

निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने अपने निवास स्थान पर क्षेत्र से आए लोगों की सुनी समस्याएं

admin

सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदक उसी समस्या को लेकर पुनः कार्यालय के चक्कर ना लगाए : कलेक्टर श्रीमती भिड़े

admin

निवाड़ी जिले में मौसम में हो रहे बदलाव से लोग परेशान

admin

Leave a Comment