July 28, 2026
The khabar 24
मध्य प्रदेश

पुलिस ने टेहरका पृथ्वीपुर मार्ग पर चलाया वाहन चेकिंग चेकिंग अभियान 21 वाहनों का काटा चालान 6700₹ वसूला समन शुल्क

पुलिस ने टेहरका पृथ्वीपुर मार्ग पर चलाया वाहन चेकिंग चेकिंग अभियान 21 वाहनों का काटा चालान 6700₹ वसूला समन शुल्क

निवाड़ी जिले के ग्राम में टेहरका-पृथ्वीपुर मार्ग पर स्थित पावर हाउस तिराहा पर आज लगभग 2 बजे थाना टेहरका पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग में पुलिस के निशाने पर मुख्य रूप से शराब पीकर वाहन चलाने बाले, ओवरलोड व बिना इंश्योरेश बीमा बिना हेलमेट वाले वाहन रहे। सघन वाहन चेकिंग के संबंध में पुलिस थाना टेहरका के सहायक उपनिरीक्षक वैदप्रकाश पटेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना एरिया के चेकिंग में कुल 21 वाहनों के विरूद्ध कारवाई की गई, जिसमें बिना इश्योरेंश बीमा वाले वाहन तथा बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहनों के चालक रहे। 21 वाहनों के चालान काटकर 6700 रूपये शमन शुल्क वसूला गया। एएसआई श्री पटैरिया ने बताया कि सघन वाहन चेकिंग का उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाही कर सड़क हादसों में कमी लाने का है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने साथ वाहन चालते वक्त सावधानी बरतने की समझाइश भी दी गई।

Related posts

सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदक उसी समस्या को लेकर पुनः कार्यालय के चक्कर ना लगाए : कलेक्टर श्रीमती भिड़े

admin

निवाड़ी कलेक्ट कार्यालय में कलेक्टर जमुना भिड़े की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

admin

‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर खतरों से रहें सावधान: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर निवाड़ी में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

admin

Leave a Comment