21.1 C
New York
June 5, 2026
The khabar 24
उत्तर प्रदेश

ओशियन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि–रिपोर्ट-रानू पांडेय

ओशियन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि–रिपोर्ट-रानू पांडेय

मोंठ: कस्बा स्थित ओशियन पब्लिक स्कूल में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की वंदना से हुई, जिसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

छात्र-छात्राओं ने भगवान शिव, माता पार्वती तथा नंदी का रूप धारण कर सजीव झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें देखकर उपस्थित अभिभावक एवं शिक्षक मंत्रमुग्ध हो उठे। बच्चों ने शिव भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा विद्यालय परिसर गुंजायमान हो गया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने महाशिवरात्रि के धार्मिक महत्व को उकेरा, वहीं कुछ विद्यार्थियों ने मिट्टी से शिवलिंग बनाकर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों के प्रति प्रेम एवं आस्था विकसित होती है।

कार्यक्रम में ध्रुव, सुनील, बारिश, रोहित, अजय, अजीत, विवेक, आशीष, सत्येंद्र, राधा झा, रजनी, शैली, वंशिता, ज्योति राजपूत, ज्योति गुप्ता, सृष्टि, पूजन, गुड़िया सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

Related posts

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

ग्रामीणों ने मिनी स्टेडियम बनबाये जाने की मांग–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

Leave a Comment