22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
उत्तर प्रदेश

नहर में डूबने से किशोर की मौत, जन्मदिन में शामिल होने आया था मौसी के घर–रिपोर्ट-रानू पांडेय

नहर में डूबने से किशोर की मौत, जन्मदिन में शामिल होने आया था मौसी के घर–रिपोर्ट-रानू पांडेय

पूंछ। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खकल के पास बह रही बेतवा नहर में शनिवार सुबह नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर अपनी मौसी के घर भाई के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई नगर के शांति नगर निवासी जगमोहन अहिरवार का 14 वर्षीय पुत्र सोहिल शुक्रवार को ग्राम खकल स्थित अपने मौसा मुकेश अहिरवार के घर आया था। शुक्रवार को मुकेश के पुत्र का जन्मदिन था, जिसमें शामिल होने के लिए वह यहां पहुंचा था। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे सोहिल अपने भाई के साथ गांव के पास निकली बेतवा नहर में नहाने चला गया।बताया जा रहा है कि नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में वह गहरे पानी में समा गया। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाकर नहर में सघन तलाश अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर किशोर का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने नहर किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग प्रशासन से की है।

Related posts

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

‘गरीबों के सच्चे हमदर्द थे अयोध्या प्रसाद’, राकेश सचान बोले- माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं

admin

Leave a Comment