July 28, 2026
The khabar 24
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण–रिपोर्ट-रानू पांडेय

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण–रिपोर्ट-रानू पांडेय

 

मोंठ– शाहजहांपुर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। समाधान दिवस में कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा शेष प्रकरण को जांच के लिए संबंधित कर्मियों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान प्राथमिकता है, इसलिए शिकायतों को लंबित न रखकर समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की पूरी जानकारी ली और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते समाधान कराया जा सके। इस मौके पर लेखपाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

नहर में डूबने से किशोर की मौत, जन्मदिन में शामिल होने आया था मौसी के घर–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

‘गरीबों के सच्चे हमदर्द थे अयोध्या प्रसाद’, राकेश सचान बोले- माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं

admin

Leave a Comment