22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
जयपुर

IAS सौम्या झा को फिर बनाया कलेक्टर, ‘समरावता कांड’ से चर्चा में आईं अधिकारी का अब आसान नहीं होगा सफर!

Rajasthan IAS Transfer Posting:आईएएस अधिकारी सौम्या झा की बतौर कलेक्टर फील्ड में वापसी हुई है। 2017 बैच की यह तेजतर्रार अधिकारी टोंक में ‘समरावता कांड’ और थप्पड़ कांड के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में आई थीं। अब सरकार ने उन पर भरोसा जताते हुए दौसा जिला कलेक्टर की कमान सौंपी है। आगे जानिए कौन हैं सौम्या झा और उनके चर्चित फैसले जिनकी वजह से वह चर्चाओं में रहीं।IAS Saumya Jha Dausa Collectorटोंक: राजस्थान की प्रशासनिक मशीनरी में एक बार फिर बड़े फेरबदल हुए हैं, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चर्चा IAS सौम्या झा की हो रही है। राजस्थान सरकार ने देर रात जारी तबादला सूची में सौम्या झा को दौसा का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके करियर का एक नया और चुनौतीपूर्ण अध्याय मानी जा रही है, क्योंकि हाल के महीनों में सौम्या झा का नाम प्रदेश की राजनीति और प्रशासन में काफी सुर्खियों में रहा था।

कौन हैं आईएएस सौम्या झा ?

सौम्या झा 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। अपनी कड़क कार्यशैली और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के लिए जानी जाने वाली सौम्या मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने डॉक्टर बनने के साथ-साथ UPSC परीक्षा में पहले ही प्रयास में 58वीं रैंक हासिल की। शानदार रैंक हासिल कर उन्होंने राजस्थान कैडर चुना। दौसा की कमान मिलने से पहले वे जयपुर में संयुक्त शासन सचिव (वित्त) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही थीं।

Related posts

NSUI के ‘प्लान’ पर भारी पड़ी पुलिस, RSS के कार्यक्रम में दखल देने से पहले ही हो गया बड़ा एक्शन

admin

कुर्बानी के लिए बदल गया बरसों पुराना नियम, हज यात्री 6 अप्रैल तक पूरी कर लें प्रक्रिया वरना रद्द होगा सफर

admin

जयपुर: निर्माणाधीन बिल्डिंग का खुला टैंक बना काल, 8 फीट गहरे पानी में डूबकर दो मासूम बच्चियों की मौत

admin

Leave a Comment