21.1 C
New York
June 5, 2026
The khabar 24
देश

अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी से पल्ला झाड़ा, लेकिन सऊदी अरब ने निकाल लिया तोड़!

ईरान युद्ध के कारण होर्मुज की खाड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि दुनिया की 20 फीसदी तेल इसी रास्ते से गुजरता है। खाड़ी के कई देशों की इकॉनमी तेल पर निर्भर है। होर्मुज की खाड़ी बंद होने के कारण उनकी इनकम बुरी तरह प्रभावित हुई है।
Hormuz Straight crude supply
दुनिया का 20 फीसदी तेल होर्मुज की खाड़ी से गुजरता है।
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज की खाड़ी से पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि अमेरिका को समुद्री मार्ग की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि जिन देशों को इसकी जरूरत है, वे इसे खोलने के लिए काम करें। उधर ईरान का कहना है कि होर्मुज की खाड़ी को अब वह अपने ढंग से चलाएगा। उसने वहां से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलना भी शुरू कर दिया है। इस बीच सऊदी अरब ने होर्मुज की खाड़ी को बाइपास करने का रास्ता निकाल लिया है।

दुनिया का 20 फीसदी कच्चा तेल होर्मुज की खाड़ी से गुजरता है। खाड़ी देशों के कई देशों की इकॉनमी तेल पर निर्भर है। इनमें इराक, यूएई, बहरीन, यमन, कतर, सऊदी अरब, ओमान और कुवैत शामिल हैं। कुवैत की जीडीपी में तेल और गैस से होने वाली कमाई की करीब 60% हिस्सेदारी है। इनमें से अधिकांश देश होर्मुज की खाड़ी से अपना तेल भेजते हैं। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। इराक के ऑयल रेवेन्यू में मार्च में 70 फीसदी गिरावट आई है।

Related posts

भूकंप के तेज झटकों से हिला दिल्ली-NCR, 5.9 की तीव्रता से कांप उठी उत्तर भारत की धरती

admin

Leave a Comment