21.1 C
New York
June 5, 2026
The khabar 24
दिल्ली

टोल प्लाजा पर बंद होगी कैश पेमेंट, नेशनल हाईवेज पर 10 अप्रैल से चलेगा केवल फास्टैग और यूपीआई

राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा में अब कैश पेमेंट पूरी तरह खत्म होने जा रहा है। 10 अप्रैल से केवल फास्टैग और यूपीआई से ही टोल फीस भरी जा सकती है। साथ ही उत्तर प्रदेश में नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे पर टोल बढ़ा दिया गया है।

Fastag use at toll plaza
10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर केवल फास्टैग और यूपीआई से पेमेंट किया जा सकेगा।
नई दिल्ली: देश में नेशनल हाईवेज पर पेमेंट का तरीका अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और केवल फास्टैग तथा यूपीआई से ही पेमेंट किया जा सकेगा। इस तरह टोल प्लाजा पर पेमेंट का सिस्टम पूरी तरह डिजिटल मोड में आ जाएगा। एक सरकारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 10 अप्रैल से पूरे देश में नेशनल हाईवे पर केवल डिजिटल टोलिंग सिस्टम की सुविधा होगी।

सरकार ने सभी नेशनल हाईवे फीस प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने का प्रस्ताव दिया था। अब इसे पूरी तरह लागू किया गया है। डिजिटल टोलिंग ईकोसिस्टम बनाने और पूरे नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पहले ही कहा था कि टोल पेमेंट को केवल FASTag और UPI डिजिटल तरीकों से प्रोसेस्ड किया जाएगा।

Leave a Comment