ऑस्ट्रेलिया में लाल हुए आसमान की तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। एक्सपर्ट ने साफ किया है कि इस अजीबोगरीब और डरावने मंजर के पीछे क्या वजह है।

ऑस्ट्रेलिया के शार्क बे और पिलबारा जैसे इलाकों में 27 मार्ट को आसमान वायुमंडलीय घटना ट्रॉपिकल साइक्लोन ‘नारेल’ की वजह से लाल हो गया। हुई थी। यह भयंकर तूफान तट की ओर बढ़ा तो इसकी तेज हवाओं ने ऑस्ट्रेलिया के सूखे और वीरान अंदरूनी इलाकों से भारी मात्रा में लोहे से भरी धूल को ऊपर खींच लिया। यह धूल हवा में घुल गई और दिन के समय आसमान में अजीब सा गहरा लाल रंग छा गया।

