22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
झांसी

आगामी महाशिवरात्रि एवं पवित्र रमजान पर्व को लेकर मोंठ कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक–रिपोर्ट–रानू पांडेय

मोंठ–आगामी महाशिवरात्रि एवं पवित्र रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मोंठ कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाल राजेश पाल सिंह ने की।
कोतवाल राजेश पाल सिंह ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और पर्वों को मिलजुलकर मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि और रमजान दोनों ही आस्था और श्रद्धा के पर्व हैं, इसलिए सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। जुलूस, नमाज और मंदिरों में होने वाले आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। साथ ही नगर में साफ-सफाई, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करने की भी अपील की गई।इस मौके पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमल प्रताप सिंह,एसआई रामचन्द्र सिंह,अखलेन्द्र तिवारी,विकास निरंजन,महेश बादल,सभासद धर्मेन्द्र वर्मा,दयाल गिरि, अनिल सोनी,भारती देवी,बबलू खरे,आकाश सिंह,परवेज खान,प्रधान हाकिम पाल,नीरज पटेल,कैलाश सिंह,हाफिज इरशाद, मौलाना इरफान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related posts

गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने दी मोंठ नगर को बड़ी सौगात–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

शाहजहांपुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने चार्ज लेते ही कि बड़ी कार्यवाही तीन अपराधियो के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्यवाही–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान स्वयं अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

Leave a Comment