22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
झांसी

गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने दी मोंठ नगर को बड़ी सौगात–रिपोर्ट–रानू पांडेय

मोंठ–नगरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में विधायक निधि से मोठ नगर में अत्याधुनिक सब्जी मंडी एवं मीट मंडी का निर्माण कराया जाएगा। दोनों मंडियों को अलग-अलग स्थानों पर विकसित किया जाएगा, जिससे स्वच्छता, सुव्यवस्था और आमजन की सुविधा सुनिश्चित हो सके।गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने बताया कि नगर में लंबे समय से व्यवस्थित मंडी की मांग उठ रही थी। वर्तमान में सब्जी और मीट विक्रेता अस्थायी स्थानों पर दुकानें लगाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और साफ-सफाई की समस्या भी बनी रहती है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंडियों का निर्माण प्रस्तावित किया गया है।
प्रस्तावित सब्जी मंडी में पक्की दुकानें, शेड, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं मीट मंडी को पूरी तरह अलग स्थान पर बनाया जाएगा, जहां स्वच्छता के विशेष मानकों का पालन किया जाएगा। वहां कचरा निस्तारण, पानी निकासी और साफ-सफाई के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे, ताकि आसपास के लोगो को किसी प्रकार की असुविधा न हो।विधायक ने कहा कि दोनों मंडियों के अलग-अलग निर्माण से व्यापारियों और ग्राहकों को बेहतर वातावरण मिलेगा और नगर की सुंदरता भी बढ़ेगी। इससे स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Related posts

होली को लेकर पुलिस सतर्क, शाहजहांपुर थाना प्रभारी ने किया पैदल गश्त–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतिय एवं कोतवाल राजेश पाल सिंह ने संयुक्त रूप से कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

दो बाइको की भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल किसान नेता से भिजवाया अस्पताल–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

Leave a Comment