22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
झांसी

शाहजहांपुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने चार्ज लेते ही कि बड़ी कार्यवाही तीन अपराधियो के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्यवाही–रिपोर्ट-रानू पांडेय

शाहजहांपुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने चार्ज लेते ही कि बड़ी कार्यवाही तीन अपराधियो के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्यवाही–रिपोर्ट-रानू पांडेय

मोंठ–अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शाहजहांपुर पुलिस ने लूट जैसे गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना समथर क्षेत्र के ग्राम पुलिया निवासी बृजेश कुमार उर्फ कालीवान, थाना बड़ागांव क्षेत्र के ग्राम छपरा निवासी राज और अभिराज तथा थाना बड़ागांव के ही ग्राम वराठा निवासी आकाश चौधरी उर्फ इक्का के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ये सभी आरोपी पूर्व में लूट जैसे संगीन अपराध में संलिप्त पाए गए थे और काफी समय से पुलिस की निगरानी में थे।पुलिस के अनुसार उक्त आरोपियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है इनके विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित कर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

आगामी महाशिवरात्रि एवं पवित्र रमजान पर्व को लेकर मोंठ कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

दो बाइको की भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल किसान नेता से भिजवाया अस्पताल–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतिय एवं कोतवाल राजेश पाल सिंह ने संयुक्त रूप से कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

Leave a Comment