22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
झांसी

क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतिय एवं कोतवाल राजेश पाल सिंह ने संयुक्त रूप से कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया–रिपोर्ट–रानू पांडेय

क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतिय एवं कोतवाल राजेश पाल सिंह ने संयुक्त रूप से कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया–रिपोर्ट–रानू पांडेय

 

मोंठ–कस्बा मोंठ में अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर सीओ एवं कोतवाल उतरे सड़क पर बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और रोज लगने वाले जाम की समस्या को मोंठ क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतिय एवं कोतवाल राजेश पाल सिंह ने संयुक्त रूप से कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, कटरा बाजार और प्रमुख चौराहों पर सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेले, खोखे और दुकानों के बाहर फैला सामान हटवाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे सड़क और नालियों पर कब्जा न करें, अन्यथा आगे जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ ने कहा कि कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी समय-समय पर अभियान चलाया जाएगा ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके।

कोतवाल ने बताया कि जाम की समस्या से आम जनता, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही थी। अब बाजार क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। नगर के लोगो का कहना है कि यदि नियमित रूप से ऐसे अभियान चलते रहें तो कस्बे की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकती है। व्यापारियों ने भी आश्वासन दिया कि वे नियमों का पालन करेंगे और सड़क पर सामान नहीं फैलाएंगे।इस मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।

Related posts

कल निकाली जाएगी भव्य शिव बारात पूरे नगर में भ्रमण करेगी–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

दो बाइको की भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल किसान नेता से भिजवाया अस्पताल–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

शाहजहांपुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने चार्ज लेते ही कि बड़ी कार्यवाही तीन अपराधियो के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्यवाही–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

Leave a Comment