22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
झांसी

होली को लेकर पुलिस सतर्क, शाहजहांपुर थाना प्रभारी ने किया पैदल गश्त–रिपोर्ट-रानू पांडेय

मोंठ –आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
थाना प्रभारी ने लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, इसलिए इसे शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार का हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति शराब का सेवन कर उत्पात मचाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related posts

जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान स्वयं अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

शाहजहांपुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने चार्ज लेते ही कि बड़ी कार्यवाही तीन अपराधियो के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्यवाही–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

आगामी महाशिवरात्रि एवं पवित्र रमजान पर्व को लेकर मोंठ कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

Leave a Comment