21.6 C
New York
September 12, 2026
The khabar 24
झांसी

कल निकाली जाएगी भव्य शिव बारात पूरे नगर में भ्रमण करेगी–रिपोर्ट–रानू पांडेय

कल निकाली जाएगी भव्य शिव बारात पूरे नगर में भ्रमण करेगी–रिपोर्ट–रानू पांडेय

 

मोंठ–नगर के कटरा बाजार स्थित श्री अचलेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर 15 फरवरी को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। मंदिर परिसर को आकर्षक फूल-मालाओं और विद्युत सज्जा से सजाया गया है।

आयोजकों ने बताया कि इस पावन अवसर पर भगवान शिव की भव्य बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी, जिसमें शिव भक्त पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। बारात के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक झांकियों का भी आयोजन रहेगा।

मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

समस्त नगरवासियों की ओर से क्षेत्रवासियों को इस भव्य शिव बारात एवं महाशिवरात्रि महापर्व में सादर आमंत्रित किया गया है।

निवेदक: समस्त नगरवासी, मोंठ

Related posts

होली को लेकर पुलिस सतर्क, शाहजहांपुर थाना प्रभारी ने किया पैदल गश्त–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान स्वयं अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

शाहजहांपुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने चार्ज लेते ही कि बड़ी कार्यवाही तीन अपराधियो के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्यवाही–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

Leave a Comment