22.3 C
New York
September 11, 2026
The khabar 24
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण–रिपोर्ट–रानू पांडेय

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण–रिपोर्ट–रानू पांडेय

मोठ : शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतिय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की गई।

सीओ अजय श्रोतिय ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले भूमि विवाद एवं रास्तों पर अवैध कब्जे से संबंधित थे। ऐसे मामलों को संवेदनशील मानते हुए उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान कोतवाल राजेश पाल सिंह, राजस्व कानूनगो, लेखपाल तथा नगर पंचायत के लिपिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों से सीधे संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

स्थानीय लोगों ने मौके पर शिकायतों के निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया और ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने की मांग की। प्रशासन ने भी आमजन से बेझिझक अपनी समस्याएं समाधान दिवस में रखने की अपील की।

Related posts

ग्रेटर नोएडा के जेवर में ओलावृष्टि का कहर, गेहूं की फसल को भारी नुकसान, किसान ने की मुआवजे की मांग

admin

ग्रामीणों ने मिनी स्टेडियम बनबाये जाने की मांग–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य ग्रंथ–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

Leave a Comment