July 28, 2026
The khabar 24
झांसी

होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, शाहजहांपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक–रिपोर्ट-रानू पांडेय

मोंठ –आगामी होली पर्व को लेकर थाना शाहजहांपुर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने की। इसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और सामाजिक लोगों ने भाग लिया।
थाना प्रभारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न करें और कानून व्यवस्था का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने या सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने कहा कि यदि कहीं कोई विवाद या समस्या होती है तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Related posts

कल निकाली जाएगी भव्य शिव बारात पूरे नगर में भ्रमण करेगी–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने दी मोंठ नगर को बड़ी सौगात–रिपोर्ट–रानू पांडेय

admin

शाहजहांपुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने चार्ज लेते ही कि बड़ी कार्यवाही तीन अपराधियो के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्यवाही–रिपोर्ट-रानू पांडेय

admin

Leave a Comment